आदमी को दिन भर में कितना पानी पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 16:06

आदमी को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए

दोस्तों नमस्कार , दोस्तों जैसा की आपको पता है की जल या पानी हम सबके लिए कितना महत्वपूर्ण है। पानी के बिना इस धरती पर जीवन संभव नहीं इसलिए तो कहा भी जाता है “जल ही जीवन है” यदि हम एक स्वस्थ और सुन्दर शरीर की कल्पना करें तो इसमें पानी का एक अहम रोल है। वैसे हम सामान्य जीवन में बात करें तो पानी हम सब रोज अपनी जरूरत के अनुसार पीते ही हैं लेकिन क्या आपने सोचा है एक स्वस्थ शरीर के लिए कितना पानी आवश्यक है। दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक व्यस्क आदमी को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए इसके बारे में जानकारी देंगे। पानी की महत्ता को समझने के लिए आपसे अनुरोध है की आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर में कितना पानी होता है ?

मित्रों जैसा की आप जानते हैं प्यास लगने पर मनुष्य, जीव या कोई भी अपनी शरीर की जरूरत के अनुसार पानी पीता है। लेकिन हम आपको बता दें की वैज्ञानिकों ने रिसर्च करके पता लगाया है की एक वयस्क मनुष्य के शरीर में 65 % पानी होता है अर्थात लगभग इंसान के शरीर का आधे से भी ज्यादा भार सिर्फ पानी के कारण होता है। WHO के अनुसार यदि किसी इंसान का वजन 100 KG है तो उसमें से 65 % सिर्फ पानी होगा। पानी हमें हमारे शरीर में डीहाइड्रेशन से बचाने और तरावट रखने में काफी सहायक होता है। पानी हमारी शारीरिक संरचना को सुदृढ़ बनाने में काफी सहायक होता है।
इंसान को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए ?

दोस्तों यदि हम बात करें की एक स्वस्थ इंसान को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए तो हम आपको बता दें की वैज्ञानिकों के अनुसार एक स्वस्थ शरीर के लिए हर रोज कम से कम 7 से 8 गिलास पानी की आवश्यकता होती है। शरीर में पानी की मात्रा कुछ हद तक शरीर के वजन के ऊपर भी निर्भर करती है। उदाहरण के लिए यदि हम मान लें की किसी इंसान का वजन 80 KG है तो उसे दिनभर में कम से कम 4 लीटर पानी पीना चाहिए। और यदि किसी इंसान का वजन 50 KG है तो उसे एक दिन में 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। लेकिन हम आपको बताते चलें की शरीर में पानी की मात्रा इंसान के उम्र और वजन के अनुसार अलग – अलग हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info